लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो ने छोटे भाई अनिल की कंपनी का किया अधिग्रहण, 3720 करोड़ रुपये में डील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2022 21:17 IST

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो ने नवंबर 2019 में रिलायंस कम्युनिकेशंस की कर्ज में डूबी अनुषंगी कंपनी की टावर और फाइबर संपत्ति को हासिल करने के लिए 3,720 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस कम्युनिकेशंस का प्रबंधन मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी के पास था।आरपीपीएमएसएल के पास आरआईटीएल की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी आ गई है।फाइबर संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए रिलायंस ने एसबीआई एस्क्रो खाते में 3,720 करोड़ रुपये जमा किए थे।

मुंबईः रिलायंस जियो की अनुषंगी कंपनी रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (आरपीपीएमएसएल) ने रिलायंस इन्फ्राटेल में लगभग 3,725 करोड़ रुपये में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

 

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो ने नवंबर 2019 में रिलायंस कम्युनिकेशंस की कर्ज में डूबी अनुषंगी कंपनी की टावर और फाइबर संपत्ति को हासिल करने के लिए 3,720 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। रिलायंस कम्युनिकेशंस का प्रबंधन मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी के पास था।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने नवंबर में आरपीपीएमएसएल को रिलायंस इन्फ्राटेल (आरआईटीएल) के अधिग्रहण के लिए मंजूरी दे दी थी। आरआईएल ने शेयर बाजार को बताया कि आरआईटीएल ने बृहस्पतिवार को आरपीपीएमएसएल को 10 रुपये अंकित मूल्य के 50 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए।

इसके अलावा 372 करोड़ जीरो कूपन जारी किए गए, जो वैकल्पिक रूप से 10 रुपये मूल्य के ऋण पत्रों में पूरी तरह बदले जा सकते हैं। यह सौदा 3,720 करोड़ रुपये में हुआ। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, ‘‘आरआईटीएल की मौजूदा चुकता इक्विटी शेयर पूंजी को रद्द कर दिया गया है।

इसके बाद आरपीपीएमएसएल के पास आरआईटीएल की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी आ गई है।’’ रिलायंस इन्फ्राटेल की मोबाइल टावर और फाइबर संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए रिलायंस ने एसबीआई एस्क्रो खाते में 3,720 करोड़ रुपये जमा किए थे।

टॅग्स :Reliance Industriesमुकेश अंबानीअनिल अंबानीAnil Ambani
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

कारोबार40000 करोड़ का मामला?, अनिल अंबानी को नया समन, 26 फरवरी को पेश हो

भारत'एपस्टीन के नाम दर्ज कराने के बाद अनिल अंबानी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?' राहुल गांधी ने लोकसभा में पूछा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित