लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी दुनिया के नौंवे सबसे अमीर व्यक्ति बने, जानिए पहले और दूसरे स्थान पर कौन

By भाषा | Updated: November 29, 2019 16:39 IST

फोर्ब्स की अरबपतियों की 2019 की वार्षिक सूची में अंबानी 13वें स्थान पर थे। बृहस्पतिवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में भारी उछाल के बाद अंबानी ने दैनिक सूची में शीर्ष-10 में पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी 60 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के नौंवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स पत्रिका की अरबपतियों की सूची में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी 60 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के नौंवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स पत्रिका की अरबपतियों की सूची में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स की यह ‘रियल टाइम बिलेनियर’ सूची है जो दुनिया के अमीर लोगों की संपत्ति में रोज के उतार-चढ़ाव पर नजर रखती है।

फोर्ब्स की अरबपतियों की 2019 की वार्षिक सूची में अंबानी 13वें स्थान पर थे। बृहस्पतिवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में भारी उछाल के बाद अंबानी ने दैनिक सूची में शीर्ष-10 में पहुंच गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज बृहस्पतिवार को 10 लाख करोड़ रुपये बाजार मूल्यांकन वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी।

बाजार बंद होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन बीएसई पर 10,01,555.42 करोड़ रुपये (139.8 अरब डॉलर) रहा। अमेजन के बेजोस की नेटवर्थ 113 अरब डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की नेटवर्थ 107.4 अरब डॉलर और बर्नार्ड आरनॉल्ट एंड फैमिली के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुईस वुइटन की नेटवर्थ 107.2 अरब डॉलर है जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

इसके अलावा सूची में 86.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बर्कशायर हैथवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारेन बफेट चौथे, 74.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पांचवे, 69.3 अरब डॉलर के साथ जारा फैशन समूह के संस्थापक अमासियो ऑर्टेगा छठे, 69.2 अरब डॉलर के साथ ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन सातवें, 60.9 अरब डॉलर के साथ कार्लोस स्लिम हेलू आठवें, 59.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी पेज दसवें स्थान पर है। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीफोर्ब्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं कैवल्य वोहरा? ₹4,480 करोड़ की संपत्ति वाले जेनरेशन Z के दिग्गज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका