लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई मंत्री ने कहा, चीन में कारखाने बंद होने की वजह से पैदा हुए अवसरों का लाभ उठाएं उद्यमी

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:58 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार दिसंबर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने शनिवार को भारतीय उद्यमियों से चीन में कारखाने बंद होने की वजह से पैदा हुए अवसरों का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने यहां भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) में एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय उद्योगपतियों को उन उत्पादों का निर्माण शुरू कर देना चाहिए जो अब चीन में नहीं बनते हैं।

राणे ने कहा, ‘‘उत्पादन के मामले में चीन दुनिया में पहले नंबर पर है। वैश्विक विनिर्माण क्षेत्र में चीन 64 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। हालांकि, कई कंपनियां (उस देश में) बंद हो रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बड़े और मझोले उद्योगपतियों से इस अवसर का लाभ उठाने और भारत में इन उत्पादों का निर्माण शुरू करने का आग्रह करता हूं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘हमें इन उत्पादों का विपणन और निर्यात भी करना चाहिए। वर्तमान में, भारत का विनिर्माण हिस्सा लगभग छह प्रतिशत है। यदि हम और 10 प्रतिशत जोड़ते हैं, तो हमारे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे देश को महाशक्ति बनने में मदद मिलेगी।’’

राणे को ईडीआईआई द्वारा ‘‘विकास और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में एमएसएमई की भूमिका’’ विषय पर छात्रों और उद्यमियों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम