लाइव न्यूज़ :

मौद्रिक नीति समीक्षा, जीडीपी, पीएमआई आंकड़े, कोविड-19 की स्थिति तय करेंगे बाजार की चाल

By भाषा | Updated: May 30, 2021 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा, पहली तिमाही के जीडीपी और पीएमआई जैसे वृहत आर्थिक आंकड़े, कोविड-19 को लेकर स्थिति और वैश्विक कारकों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह कहा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह नये माह की शुरूआत के साथ कई प्रमुख आंकड़े जारी होंगे। वृहत आर्थिक मोर्चे पर, पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े, बुनियादी ढांचा क्षेत्र, विनिर्माण और सेवा के मार्किट पीएमआई आंकड़े इस सप्ताह जारी होने वाले हैं।’’

उन्होंने कहा कि एक जून को वाहनों के बिक्री के आंकड़े जारी होंगे। ‘‘सबसे महत्वपूर्ण घटना क्रम मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक होने जा रही है जो इस सप्ताह ही होगी। इन सबके परिणाम का असर बाजार पर दिखेगा।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कोविड-19 मामलों में कमी के साथ इसकी रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ में ढील दिये जाने की संभावना है। इससे आर्थिक पुनरूद्धार को गति मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 की दूसरी लहर के संक्रमण में कमी, अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोले जाने की उम्मीद का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और यह पिछली ऊंचाई से ऊपर निकल सकता है।’’

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा। इस पर निवेशकों की नजर होगी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘बाजार में सकारात्मक रुख की स्थिति बनी हुई है। इसका कारण कोविड-19 के मामलों में लगातार कमी और निवेशक जून में अर्थव्यवस्था को फिर से खोले जाने को लेकर उत्साहित हैं। इससे वाणिज्यिक गतिविधियों को गति मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस सप्ताह आरबीआई की एमपीसी के निर्णय पर नजर होगी।’’

पिछले सप्ताह 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 प्रतिशत मजबूत हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘आने वाले समय में राज्यों के स्तर पर लगाये गये ‘लॉकडाउन’ में ढील दिये जाने की उम्मीद है। इससे आर्थिक गतिविधियों में पुनरूद्धार में तेजी आने की संभावना है। फलत: बाजार को अल्पकाल से मध्यम अवधि में गति मिल सकती है।’’

इन सबके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट क्रूड के भाव तथा विदेशी संथागत निवेशकों के निवेश रुख भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?