लाइव न्यूज़ :

मोदी टॉय्स: प्राचीन धर्म की पुनर्कल्पना करता एक खिलौना ब्रांड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2023 18:13 IST

Modi Toys: पुरस्कार विजेता मोदी टॉयज़ ने इस भावना को अपनाया है और मंत्र-गायन करने वाले मनमोहक खिलौनों और किताबों की एक आकर्षक श्रृंखला पेश की है।

Open in App
ठळक मुद्देसार्थक और शैक्षिक अनुभव प्रदान कर उन्हें प्राचीन परंपराओं से परिचित कराता है।मनोरंजन के माध्यम से आस्था की समझ को बढ़ाना तथा हिंदू विरासत के साथ गहरा संबंध बनाना है।खिलौने बनाना ज़रुरी हैं जो मनोरंजन के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक भी हों।

Modi Toys: वर्तमान दुनिया में जहाँ अधिकतर बच्चे मोबाइल और अन्य गैजेट्स की स्क्रीन के सामने अधिकाधिक समय बिता रहे हैं, पारंपरिक खिलौनों का आकर्षण अब भी बरकरार है। पुरस्कार विजेता मोदी टॉयज़ ने इस भावना को अपनाया है और मंत्र-गायन करने वाले मनमोहक खिलौनों और किताबों की एक आकर्षक श्रृंखला पेश की है।

हिंदू देवी देवताओं को दर्शाते ये अनोखे खिलौने न केवल बच्चों के साथी के रूप में काम करते हैं, बल्कि कई मंत्र भी गाते हैं, जो बच्चों को एक सार्थक और शैक्षिक अनुभव प्रदान कर उन्हें प्राचीन परंपराओं से परिचित कराता है। मोदी टॉयज का उद्देश्य खेल तथा मनोरंजन के माध्यम से आस्था की समझ को बढ़ाना तथा हिंदू विरासत के साथ गहरा संबंध बनाना है।

मनोरंजन और सांस्कृतिक महत्व का मेल

मोदी टॉय्स यह मानता है कि ऐसे खिलौने बनाना ज़रुरी हैं जो मनोरंजन के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक भी हों। मंत्रोच्चारण करने वाले ये खिलौने विभिन्न हिंदू देवी देवताओं को प्रदर्शित करते हैं, जिनमें श्री गणेश (बाधाओं को दूर करने वाले), हनुमान (शक्ति और सामर्थ्य के प्रतीक), देवी सरस्वती (बुद्धि और ज्ञान की देवी), और देवी दुर्गा (मातृत्व और सुरक्षा से जुड़ी) शामिल हैं।

प्रत्येक खिलौना पाँच मंत्र गाता है, जिससे बच्चों को खिलौनों के साथ सार्थक बातचीत करने की सुविधा मिलती है। प्रत्येक देवता से जुड़े मंत्र लोकप्रियता और सरलता के बीच संतुलन बनाते हुए बहुत सावधानी से चुने गए हैं, जिससे बच्चे आसानी से इन छंदों को सीख कर उन्हें अपनाएँ। ये खिलौने विभिन्न पीढ़ियों के बीच एक पुल की तरह काम करते हैं जिसकी सहायता से इन मंत्रों में निहित ज्ञान और भक्ति आगे बढ़ सके।

आशीर्वाद का उपह: ग्राहक के अनुकूल विशेषताएँ और भावनात्मक जुड़ाव

इन सांस्कृतिक खिलौनों को अन्य खिलौनों से अलग करती है उनकी भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने की क्षमता। मोदी टॉयज़ अपने ग्राहकों को ऐड-ऑन के रूप में एक ब्लूटूथ डिवाइस भी उपलब्ध कराता है, जिसे वह आसानी से किसी भी स्मार्ट डिवाइस के साथ जोड़कर अपनी पसंदिका ऑडियो फ़ाइल चला सकते हैं।

उदाहरण के लिए, ग्राहक कोई भी आरती या संपूर्ण हनुमान चालीसा इसके द्वारा सुन सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मोदी टॉयज़ के किसी भी खिलौने को बच्चे के नाम के साथ व्यक्तिगत बनाया जा सकता है। यह सुविधा हर भाषा में उपल्ब्ध है। इस विषेशता के कारण प्रत्येक खिलौना एक विशेष उपहार बन जाता है। चाहे वह जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, रक्षा बंधन, दिवाली, गोदभराई, या जन्मदिन जैसा कोई भी अवसर हो, यह खिलौने प्यार, आशीर्वाद और विश्वास के उपहार हैं।

प्रतीकात्मक खिलौनों की बढ़ती माँग

मोदी टॉयज़ की चर्चा भारतीय सीमाओं से कहीं आगे तक फैली हुई है। कंपनी का उद्देश्य खिलौने बनाने से परे है; यह व्यक्तिगत और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 38 देशों में 30,000 से भी अधिक घरों में मोदी टॉय्स के खिलौने और पुस्तकों का स्वागत किया गया है, जिससे यह तो साफ़ है कि वैश्विक स्तर पर प्रतीकात्मक खिलौनों की माँग दिन-ब-दिन बढ़ रही है।

हिंदू विरासत से जुड़ाव को बढ़ावा

अवनी मोदी सरकार और विरल मोदी की भाई-बहन की जोड़ी द्वारा स्थापित मोदी टॉयज़ की प्रेरणा उन्हें अपने बच्चों को हिंदू धर्म और विरासत के बारे में सिखाने की इच्छा से मिली। अवनी और विरल ने यह पहचाना की हिंदू धर्म के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक खिलौनों की आवश्यकता है। हिंदू देवी देवताओं से संबंधित मंत्र और किताबें बनाकर, मोदी टॉयज ने मनोरंजन को शिक्षा और उपयोगिता से जोड़ा है।

मशहूर हस्तियों ने की -गायन करने वाले इन खिलौनों की सराहना

मोदी टॉयज़ के खिलौनों ने ना केवल बच्चों बल्कि बड़ों का भी दिल जीत लिया है। मिंडी कलिंग सोहा अली खान और नेहा धूपिया जैसी कई मशहूर हस्तियों ने इनकी तारीफ़ की है। चाहे वह एन.आई.सी.यू में नवजात शिशु हो या नर्सिंग होम में कोई बुज़ुर्ग हो, इन खिलौनों ने सभी उम्र के लोगों के दिलों में अपनी एक विशेष जगह बना ली है।

टॅग्स :मुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?