लाइव न्यूज़ :

मोदी की एडोब के सीईओ नारायण से मुलाकात, भारत में निवेश योजना पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:22 IST

Open in App

वाशिंगटन 23 सितंबर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एडोब के अध्यक्ष एवं सीईओ शांतनु नारायण से यहां मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कै₨लिफोर्निया स्थित इस दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी के भारत में गठबंधन और भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी और नारायण के बीच बातचीत में भारत के प्रमुख कार्यक्रम डिजिटल इंडिया पर भी गौर किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान एवं विकास जैसे क्षेत्रों में उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने पर चर्चा हुई।

मोदी और नारायण दोनों ने भारत में कृत्रिम मेधा के उत्कृष्ट केंद्र बनाने पर भी जोर दिया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘उन्होंने भारत में एडोब के चल रहे सहयोग और भविष्य की निवेश योजनाओं पर चर्चा की। भारत के प्रमुख कार्यक्रम डिजिटल इंडिया और स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान एवं विकास जैसे क्षेत्रों में उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर भी चर्चा हुई।’’

अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ पहली बार आमने-सामने की बैठक करेंगे।

उन्होंने आज क्वालकॉम, एडोब, फर्स्ट सोलर, जनरल एटॉमिक्स और ब्लैकस्टोन जैसी पांच प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) के साथ एक-एक करके मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक एडोब के सीईओ के साथ अपनी बैठक में कहा कि कोविड के इस दौर में हर बच्चे तक स्मार्ट शिक्षा पहुंचाना महत्वपूर्ण है, इसमें प्रौद्योगिकी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान डिजिटल शिक्षा के लिये जमीनी काम हो चुका है।

नारायण ने इस दौरान कोविड-19 से लड़ने में भारत के प्रयासों की सराहना की, विशेष रूप से तेजी से कोविड की रोकथाम के टीकाकरण कार्यक्रम में। उन्होंने भारत में हर बच्चे के लिए वीडियो और एनिमेशन लाने की भी इच्छा व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम शिक्षा में अधिक रुचि और प्रयास को समर्थन देते हैं। भारत में निवेश करना शानदार रहा है और यह वास्तव में हमारा गुप्त हथियार है। हमने इसकी भारत में शुरुआत काफी पहले कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?