लाइव न्यूज़ :

मोदी ने मंदिरों के शहर पंढरपुर में सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 17:02 IST

Open in App

पुणे, आठ नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये महाराष्ट्र के पंढरपुर शहर के संपर्क में सुधार लाने के लिए दो सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

उन्होंने श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग (एनएच-965) के पांच खंडों और श्री संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग (एनएच-965जी) के तीन खंडों को चार लेन का बनाने का शिलान्यास किया।

इन राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर ‘पालखी’ (पालकी) के लिए समर्पित पैदल मार्ग का निर्माण किया जाएगा, ताकि भक्तों को परेशानी न हो और उन्हें सुरक्षित रास्ता उपलब्ध हो सके।

दोनों परियोजनाओं को संत तुकाराम और संत ज्ञानेश्वर से जुड़े शहर पंढरपुर में आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

पंढरपुर में शिलान्यास समारोह के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री वी के सिंह और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शामिल हुए।

दिवेघाट से मोहोल तक संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग के करीब 221 किलोमीटर हिस्से और पतस से टोंदल-बोंदले तक संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग के करीब 130 किलोमीटर हिस्से को क्रमश: करीब 6,690 करोड़ रुपये और करीब 4,400 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से चार लेन का किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब