लाइव न्यूज़ :

आवास मंत्रालय ने नई इमारतों में बिजली तार, अन्य प्रणाली के साथ दूरसंचार सुविधाओं की वकालत की

By भाषा | Updated: February 19, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को नई इमारतों के भीतर बिजली के तार, चिमनी जैसी अन्य जरूरी प्रणाली के साथ साथ दूरसंचार कनेक्शन के लाइनें भी व्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया है।

उन्होंने कहा कि घरों में डिजिटल कनेक्टिविटी यानी संपर्क बिजली और पानी के कनेक्शन की तरह बुनियादी सुविधा बन गया है।

मिश्रा ने ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम के कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह नया भारत है। हम दूरसंचार संपर्क सुविधा के बिना काम नहीं कर सकते। जो भी नई इमारत, मकान, कमरा हम बनाने जा रहे हैं, उसमें संपर्क सुविधा की व्यवस्था होनी चाहिए। जिस प्रकार बिजली, पानी की तरह आप कोई काम नहीं कर सकते, वही स्थिति दूरसंचार कनेक्टिविटी की हो गयी है।’’

राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति, 2018 में हर नये शहर और बड़ी सड़क परियोजनाओं आदि में साझा सेवा व्यवस्था और उपयोगी गलियारा बनाने का प्रस्ताव किया गया है।

मिश्रा ने कहा कि स्मार्ट शहरों में स्मार्ट सड़कें बनायी जा रही हैं। इन सड़कों एक ही प्रणाली बनायी गयी है जिसके जरिये सभी प्रकार के तार (केबल) और कनेक्शन सेवाएं जाने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साझा व्यवस्था से सड़कों को नुकसान नहीं पहुंचता।

सचिव ने कहा, ‘‘इमारतों में दूरसंचार के लिये साझाी व्यवस्था के लिये हम कोई परामर्श नहीं देंगे बल्कि यह इमारत निर्माण के उप-नियमों में लागू होगा। दूरसंचार मंत्रालय के साथ मिलकर हम कुछ प्रकार का प्रोत्साहन देंगे ताकि यह एक नई परिपाटी बन जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब