लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने एलआईसी का मूल्यांकन करने के लिए एक्चुरियल कंपनियों से आवेदन मंगाए

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में हिस्सेदारी बिक्री से पहले वित्त मंत्रालय ने बीमा कंपनी के मूल्यांकन के लिए एक्चुरियल कंपनियों से आवदेन मंगाए हैं। इसके लिए कंपनियां आठ दिसंबर तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं।

इस संबंध में सोमवार को एक निविदा जारी की गयी।

सरकार की योजना एलआईसी में अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर इसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने की है। इसके लिए डेलॉयट और एसबीआई कैपिटल को पहले ही आईपीओ से पहले के लेनदेन का परामर्शक नियुक्त कर दिया है।

निविदा दस्तावेजों में निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने कहा कि प्रस्ताविज आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले कंपनी के बारे में भी अनिवार्य सार्वजनिक सूचनाओं के प्रकाशन की शर्त पूरा करने के लिए एलआईसी को बीमा कंपनी के सन्निहित मूल्य के मूल्यांकन के नियम विकसित करने की जरूरत है।

सन्निहित मूल्य का आकलन एक सामान्य मूल्यांकन पद्धति है। इसका उपयोग किसी बीमा कंपनी में शेयरधारकों के हित के समेकित मूल्य का अनुमान लगाने में होता है। इसमें कंपनी की वर्तमान सम्पत्ति और वर्तमान में चल रही बीमा पालिसियों से होने वाले लाभ के वर्तमान मूल्य को जोड़ा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

क्रिकेटRR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 का सबसे तेज़ शतक लगाया, रिकॉर्ड शतक के साथ टीम इंडिया में जगह बनाने का अपना दावा किया मज़बूत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन