लाइव न्यूज़ :

‘मंत्रालयों, विभागों को अनुपालन बोझ कम करने के लिये विभिन्न कानूनों पर गौर करने को कहा गया’

By भाषा | Updated: December 27, 2020 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर उद्योगों के लिये नियामकीय अनुपालन बोझ कम करने को ध्यान में रखते हुये केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्यों से विधि और नियमन पर गौर करने को कहा गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह बात कही।

उसने कहा, ‘‘सरकार के लिये नियामकीय अनुपालन बोझ कम करना प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। कई तरह के अनुपालन बोझ हैं, जिसे हमें कम करने की जरूरत है। प्रत्येक मंत्रालय, विभाग युद्ध स्तर पर इस दिशा में काम कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने उदाहरण देते हुए कहा कि मंत्रालय कई कानूनों की जिम्मेदारी संभालता है। इसममें दो कानून पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से जुड़े हैं। इसके अलावा बौद्धिक संपदा अधिकार और बॉयलर से जुड़े कानून हैं।

उसने कहा, ‘‘अत: हम इस बात पर गौर कर रहे हें कि जहां भी आपराधिक अभियोजन से जुड़ा कोई प्रावधान है, क्या उसपर पुनर्विचार किया जा सकता है। क्या आपराधिक दंड को रखना है या फिर दिवानी दंड को रखा जा सकता है अथवा जुर्माने का प्रावधान हो?’’

सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को सलाह दी गयी है कि वे नियमनों को देखें और कंपनियों के लिये अनुपालन बोझ में कमी लाने के लिये उसमें कमी लायें।

मंत्रालयों तथा राज्यों को ऐसे केंद्रीय कानूनों की जांच परख करनी होगी जिन्हें या तो निरस्त किया जा सकता है या उसे समाहित अथवा उसे बदला जा सकता है।

जिन मुद्दों पर गौर किया जा रहा है, उसमें लाइसेंस के नवीनीकरण अथवा उसकी अवधि बढ़ाना, जोखिम आधारित जांच व्यवस्था, सूचना देने को सरल बनाना, रजिस्टर/रिकार्ड रखने को युक्तिसंगत बनाना आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग