लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में खनिज उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर देश का खनिज उत्पादन अक्टूबर 2021 में पिछले साल के समान महीने की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ा है। खान मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में खनन और संबद्ध क्षेत्र का सूचकांक 109.7 रहा। यह पिछले साल के समान महीने से 20.4 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) में खनिज उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 11.4 प्रतिशत अधिक रहा है।

खान मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अक्टूबर में महत्वपूर्ण खनिजों में कोयले का उत्पादन 639 लाख टन, लिग्नाइट का 37 लाख टन, प्राकृतिक गैस (इस्तेमाल हुई) 295.4 करोड़ घनमीटर, पेट्रोलियम (कच्चा) का 25 लाख टन और हीरे का 24 कैरट रहा।

बयान के मुताबिक, समीक्षाधीन महीने में सोने, लिग्नाइट और मैग्नेसाइट का उत्पादन बढ़ा। वहीं हीरे के उत्पादन में 98.8 प्रतिशत, फॉस्फोराइट में 25.5 प्रतिशत और कच्चे पेट्रोलियम में 2.2 प्रतिशत की गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब