प्रवासियों का देश पर शुद्ध दावा मार्च में बढ़कर 352.7 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:31 IST2021-06-30T23:31:15+5:302021-06-30T23:31:15+5:30

Migrants' net claim on the country rose to $352.7 billion in March | प्रवासियों का देश पर शुद्ध दावा मार्च में बढ़कर 352.7 अरब डॉलर पर

प्रवासियों का देश पर शुद्ध दावा मार्च में बढ़कर 352.7 अरब डॉलर पर

मुंबई 30 जून प्रवासी की भारत से शुद्ध वित्तीय लेनदारी मार्च 2021 में बढ़कर 352.7 अरब डॉलर हो गयी। इसका मुख्य कारण भारतीय के निवासियों की विदेशों में वित्तीय संपत्तियों की तुलना में देश में विदेशियों के स्वामित्व वाली संपत्तियों में वृद्धि है।

प्रवासियों के देश पर बनने वाले शुद्ध दावे में बीते वर्ष की मार्च तिमाही में 11.2 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।

भारत की अंतर्राष्ट्रीय निवेश की स्थिति से संबंधित आरबीआई के मार्च 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार, ''बीते वित्त वर्ष की मार्च 31 को समाप्त तिमाही में भारतीय निवासियों की विदेशों में पड़ी वित्तीय सम्पत्ति में 6.7 अरब डॉलर की वृद्धि की तुलना में देश में प्रवासियों (विदेश के लागों) के स्वामित्व वाली संपत्ति में 17.9 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।’

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की विदेशी देनदारियों में वृद्धि के लिए आवक पोर्टफोलियो निवेश और ऋण प्रमुख योगदानकर्ता रहे। भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय परिसंपत्तियों में से दो-तिहाई से अधिक आरक्षित संपत्तियां हैं। जबकि बाहरी देनदारियों में गैर-ऋण देनदारियों का 52.4 प्रतिशत हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Migrants' net claim on the country rose to $352.7 billion in March

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे