लाइव न्यूज़ :

लो जी बड़ी खबर, सीमेंट की 50 किलो बोरी के दाम में 30-35 रुपये तक की कमी, जीएसटी दरों में बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 20:53 IST

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जीएसटी दरों में कटौती का फैसला सीमेंट क्षेत्र के लिए संरचनात्मक रूप से सकारात्मक साबित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपांच प्रतिशत एवं 18 प्रतिशत की दो दरों में बदलने का फैसला किया था।सीमेंट की मांग में पांच से सात प्रतिशत वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा है। निर्माण गतिविधियां सुस्त रहने से मांग पर दबाव रह सकता है।

नई दिल्लीः जीएसटी दरों में किए गए बदलाव से सीमेंट की 50 किलो की बोरी के दाम में 30-35 रुपये तक की कमी आ सकती है जिससे निर्माण लागत कम हो जाएगी। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जीएसटी दरों में कटौती का फैसला सीमेंट क्षेत्र के लिए संरचनात्मक रूप से सकारात्मक साबित होगा।

पिछले हफ्ते जीएसटी परिषद ने मौजूदा चार-स्तरीय कर ढांचे को घटाकर पांच प्रतिशत एवं 18 प्रतिशत की दो दरों में बदलने का फैसला किया था। इस फैसले के अनुरूप 22 सितंबर से सीमेंट पर कर की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी जाएगी। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के चलते कंपनियां इस लाभ को उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगी जिससे कीमतों में नरमी आएगी।

बुनियादी ढांचा एवं आवास परियोजनाओं की लागत घटेगी। हालांकि सीमेंट कंपनियों की वास्तविक प्रति बोरी आय एक दायरे में ही रहने की संभावना है। हालांकि एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की मांग में पांच से सात प्रतिशत वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में मानसून की सक्रियता के कारण निर्माण गतिविधियां सुस्त रहने से मांग पर दबाव रह सकता है।

शहरी क्षेत्रों में नई आवासीय परियोजनाओं की शुरुआत घटने से मांग कमजोर बनी हुई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर मानसून और वास्तविक मजदूरी वृद्धि से खपत मजबूत रहने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में सीमेंट उद्योग ने छह से सात प्रतिशत वृद्धि दर्ज की थी। जुलाई में मात्रा वृद्धि 12 प्रतिशत रही। 

टॅग्स :जीएसटीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम