लाइव न्यूज़ :

एमजी मोटर की जुलाई में खुदरा बिक्री दोगुना होकर 4,225 वाहनों पर

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक अगस्त वाहन विनिर्माता कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने रविवार को बताया कि जुलाई माह के दौरान उसकी खुदरा बिक्री दोगुना होकर 4,225 वाहनों की रही।

एमजी मोटर ने इससे पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान 2,105 वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी ने जुलाई, 2021 के दौरान बिजली से चलने वाली अपने इलेक्ट्रिक वाहन जेडएस (ईवी) की रिकॉर्ड बिक्री की और उसके साथ ही उसे रिकॉर्ड बुकिंग में हासिल हुई।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बहुत सारे लोग भारत में बिजली से चलने वाले वाहनों की क्षमता के बारे में पूछते हैं। मेरा मानना है कि लोग तैयार हैं और उन्हें ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) से अच्छे समाधान/विकल्प चाहिए। हमें जुलाई में जेडएस ईवी की रिकॉर्ड बुकिंग मिली।’’

वही एमजी मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री) राकेश सिदाना ने कहा कि जुलाई के दौरान हेक्टर और जेडएस ईवी की बिक्री ने और रफ्तार पकड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब