लाइव न्यूज़ :

एमजी मोटर इंडिया जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ायेगी अपने वाहनों के दाम

By भाषा | Updated: December 18, 2020 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर एमजी मोटर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले साल जनवरी से अपने वाहनों के दाम तीन प्रतिशत तक बढ़ायेगी। कंपनी ने कहा है कि कच्चे माल की लागत बढ़ने की वजह से यह कदम उठाया जायेगा।

कंपनी ने यह भी कहा है कि वह अपनी हेक्टर प्लस मॉडल कार का सात सीट वाला नया मॉडल बाजार में उतारेगी। वर्तमान में एमजी मोटर इंडिया के देश में तीन मॉडल --हेक्टर, जैडएस ईवी और ग्लोस्टर- उपलब्ध हैं। हेक्टर प्लस मॉडल इस समय चालक सीट सहित छह सीट में उपलब्ध है। सात सीट के नये मॉउल से हेक्टर एसयूवी मॉडल का विस्तार होगा।

कंपनी के जारी बयान में कहा गया है, ‘‘विभिन्न प्रकार के खर्चे बढ़ने के कारण कंपनी अपने सभी तरह के मॉडल के दाम बढ़ायेगी। विभिन्न मॉडल के अनुरूप यह वृद्धि तीन प्रतिशत तक हो सकती है जो कि एक जनवरी 2021 से लागू होगी।’’

मारुति सुजूकी इंडिया, फोर्ड इंडिया, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा तथा हीरो मोटो कार्प भी पहले ही इस प्रकार की घोषणायें कर चुकीं हैं। इनका कहना है कि कच्चे माल और विभिन्न सामानों सहित अन्य खर्चों के बढ़ने के कारण कंपनियां जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ायेंगी।

एमजी मोटर की एमजी हेक्टर पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?