लाइव न्यूज़ :

MF SIP: एसआईपी पर भरोसा कर रहे निवेशक, मासिक निवेश 12000 करोड़ रुपये से अधिक, 2021-22 में टोटल निवेश 1.24 लाख करोड़ रुपये था, जानें इसके फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2022 18:53 IST

MF SIP: अगस्त में अबतक के सबसे ऊंचे स्तर 12,693 करोड़ रुपये पर रहा है। जुलाई में 12,140 करोड़ रुपये, जून में 12,276 करोड़ रुपये और मई में 12,286 करोड़ रुपये था।

Open in App
ठळक मुद्देनिवेश मई से ही 12,000 करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है।चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीने में कुल प्रवाह 61,258 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष 2021-22 में एसआईपी के जरिये निवेश 1.24 लाख करोड़ रुपये था।

MF SIP: निवेशक दीर्घकाल में निवेश में वृद्धि को लेकर म्यूचुअल फंड में नियमित तौर पर राशि जमा करने की योजना (एसआईपी) पर भरोसा कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड उद्योग में पिछले चार महीने से इस माध्यम से निवेश 12,000 करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है।

उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एसआईपी (सिप) के जरिये निवेश प्रवाह अगस्त में अबतक के सबसे ऊंचे स्तर 12,693 करोड़ रुपये पर रहा है। इस माध्यम से निवेश मई से ही 12,000 करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है। यह जुलाई में 12,140 करोड़ रुपये, जून में 12,276 करोड़ रुपये और मई में 12,286 करोड़ रुपये था।

इसके साथ, चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीने में कुल प्रवाह 61,258 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष 2021-22 में एसआईपी के जरिये निवेश 1.24 लाख करोड़ रुपये था। निवेशक निवेश के लिये एसआईपी को तरजीह दे रहे हैं। यह निवेशकों खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए निवेश को सुगम बनाता है।

नियो में रणनीति मामलों के प्रमुख स्वप्निल भास्कर ने कहा, ‘‘निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि एसआईपी के जरिये हर महीने निश्चित राशि निवेश की जाती है। इससे उन्हें निवेश का बेहतर औसत मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलती है।

यह उन्हें बाजार में निवेश के समय से भी राहत देता है क्योंकि बाजार में कब निवेश करें, इसका चयन करना निवेशकों के लिये थोड़ा मुश्किल होता है।’’ उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण यह योजना बचत की आदत बनाती है। एसआईपी के तहत प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) इस साल अगस्त में बढ़कर 6.4 लाख करोड़ रुपये पहुंच गईं जो मार्च, 2022 में 5.76 लाख करोड़ रुपये थीं।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच साल में एसआईपी के अंतर्गत प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों में सालाना 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह म्यूचुअल फंड की कुल संपत्ति आधार के मुकाबले दोगुना है। फिलहाल म्यूचुअल फंड में 5.72 करोड़ एसआईपी खाते हैं जिसके जरिये निवेशक नियमित तौर पर म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करते हैं।

टॅग्स :इकॉनोमीम्यूचुअल फंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम