लाइव न्यूज़ :

मर्सिडीज बेंज ने पेश किया ए-क्लास लिमोजिन, कीमतें 40 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: March 25, 2021 19:40 IST

Open in App

मुंबई, 25 मार्च जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने भारत में बहुप्रतीक्षित ए-क्लास लिमोजिन को बृहस्पतिवार को पेश किया। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 39.90 लाख रुपये है।

कंपनी ने पिछले साल ग्रेटर नोएडा में इसे पेश किया था। कंपनी ने इसका पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करण पेश किया है।

इसके अलावा, कार निर्माता ने स्थानीय रूप से उत्पादित एएमजी ए35 4मैटिक को भी बाजार में उतारा है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 56.24 लाख रुपये है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा, ‘‘हम भारतीय बाजार में बहुप्रतीक्षित ए-क्लास लिमोजिन को पेश कर खुश हैं। ए-क्लास लिमोजिन में वे सारी चीजें शामिल हैं, जो मर्सिडीज-बेंज के उत्पादों की पहचान हैं। हमें विश्वास है कि ए क्लास लिमो सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगा और कई नये ग्राहकों को आकर्षित करेगा।’’

उन्होंने कहा कि इसमें इंजन और ट्रांसमिशन पर आठ साल की वारंटी दी जा रही है।

श्वेंक ने कहा कि हम पहली एएमजी 35 सीरिज पेश कर भी बराबर उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब