लाइव न्यूज़ :

मेघालय के मुख्यमंत्री ने घाटे का बजट पेश किया, कोई नया कर नहीं

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:14 IST

Open in App

शिलांग, 10 मार्च मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने बुधवार को राज्य का 2021- 22 का बजट पेश किया। राजकोषीय घाटे वाले इस बजट में किसी नये कर का प्रस्ताव नहीं किया गया है।

संगमा के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। बजट में कुल प्राप्तियां 17,509 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। इसमें 2,247 करोड़ रुपये का उधार भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष के दौरान कुल व्यय 17,603 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसमें 771 करोड़ रुपये कर्ज की वापसी, 1,047 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान और 1,303 करोड़ रुपये पेंशन भुगतान शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड- 19 के कारण चालू वित्त वर्ष के दौरान केन्द्र की तरफ से राज्य को कर के रूप में कम राशि प्राप्त हुई लेकिन राज्य सरकार ने वित्तीय प्रबंधन काफी सूझबूझ के साथ किया और इस दौरान सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संसाधनों की उपलब्धता को बनाये रखा।

उन्होंने कहा, ‘‘बजट अनुमान 5,999 करोड़ रुपये था जबकि संशोधित अनुमान 4,207 करोड़ रुपये का रहा। इसमें 1,792 करोड़ रुपये की कमी रही।’’

मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा को सूचित किया कि 15वें वित्त आयोग ने अपनी अंतिम रिपोर्ट भारत सरकार को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में 2021- 26 की अवधि के लिये राज्य के लिये 39,012 करोड़ रुपये की सिफारिश की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2021- 22 में राज्य में केन्द्रीय करों का हिस्सा 5,105 करोड़ और राजस्व अंतर अनुदान 1,279 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।’’

संगमा ने कहा कि वर्ष के लिये उन्होंने बजट में 2,579 करोड़ का कर राजस्व और 694 करोड़ रुपये के गैर- कर राजस्व संग्रह का अनुमान लगाया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्रीय गृह मंत्रालय के साथ आंतरिक लाइन परमिट (आईएलपी) प्रणाली को लागेू करने के लिये बातचीत कर रही है। आइएलपी एक प्रकार का यात्रा दसतावेज होता है जो कि देश के दूसरे राज्यों और बाहरी लोगों को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम की यात्रा के लिये जरूरी होता है।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021- 22 को युवाओं का वर्ष घोषित किया और युवाओं के कौशल विकास के लिये 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया। उन्होंने एथलेटिक के लिये प्रोत्साहनों की भी घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें