लाइव न्यूज़ :

मेडप्लस के शेयर लगभग 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सूचीबद्ध हुए

By भाषा | Updated: December 23, 2021 12:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर फार्मेसी खुदरा श्रृंखला मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज लि. के शेयर बृहस्पतिवार को इसके निर्गम मूल्य 796 रुपये के मुकाबले लगभग 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर कंपनी के शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 27.51 फीसदी की बढ़त के साथ 1,015 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। यह आगे 40.69 प्रतिशत उछलकर 1,119.95 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर, यह 30.65 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,040 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13,083.06 करोड़ रुपये है।

मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले हफ्ते निर्गम के अंतिम दिन 52.59 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 1,398.3 करोड़ रुपये के आईपीओ की कीमत 780-796 रुपये प्रति शेयर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

भारतपीएम मोदी ने जनगणना 2027 में जन-भागीदारी पर दिया जोर, जानिए 'मन की बात' के संबोधन की बड़ी बातें

क्रिकेटगेंद पर जोर से प्रहार करता और खेलते हुए देखने में मजा आता, वैभव सूर्यवंशी बैटिंग देख कायल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

भारतकौन थे रघु राय?, 1984 भोपाल गैस त्रासदी की वो तस्वीरें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?