लाइव न्यूज़ :

मेडप्लस हेल्थ का आईपीओ 13 दिसंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 780-796 रुपये प्रति शेयर

By भाषा | Updated: December 7, 2021 12:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दवा खुदरा श्रृंखला मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज का 1,398 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 13 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 780 से 796 रुपये प्रति शेयर रखा है।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि तीन दिन तक चलने वाला आईपीओ 15 दिसंबर को बंद होगा तथा एंकर निवेशकों के लिए बोली दस नवंबर को खुलेगी।

आईपीओ के तहत 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक तथा मौजूदा शेयरधारक 798.30 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे।

कंपनी ने अपने ओएफएस आकार को 1,038.71 करोड़ रुपये से घटाकर 798.30 करोड़ रुपये कर दिया है।

इस निर्गम में कंपनी के कर्मचारियों के लिए पांच करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आरक्षित होंगे। कर्मचारियों को अंतिम निर्गम मूल्य से 78 रुपये प्रति शेयर की छूट भी मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग