लाइव न्यूज़ :

एमसीएक्स जल्द ही मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त करेगा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:45 IST

Open in App

मुंबई, 22 सितंबर देश के सबसे बड़े जिंस एक्सचेंज, एमसीएक्स में पहली बार मुख्य परिचालन अधिकारी का पद सृजित किया जा रहा है और नई नियुक्ति की घोषणा अगले महीने की शुरुआत में की जाएगी। एक्सचेंज के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

यह ध्यान देने योग्य है कि देश में कोई भी एक्सचेंज, चाहे वह सबसे बड़ा एनएसई हो या सबसे पुराना बीएसई - सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली संस्था या प्रतिद्वंद्वी कॉमेक्स नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स), इनमें से कहीं भी सीओओ का पद नहीं है। इन सभी एक्सचेंज में प्रबंध निदेशक या मुख्य कार्याधिकारी (एमडी या सीईओ), चेयरमैन और बोर्ड के सदस्य हैं।

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी पीएस रेड्डी ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि हमने अपने पहले सीओओ के पद के लिए कुछ उम्मीदवारों के नाम चुने है। उन्हें अगले महीने की शुरुआत से हमारे साथ जुड़ना चाहिए।

एक्सचेंज में पहली बार सृजित किये गये इस पद के औचित्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दूसरे शीर्ष कार्यकारी के लिए पर्याप्त से अधिक कार्यभार है।

उन्होंने यह भी कहा कि एक्सचेंज के पास जल्द ही एक नया मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी होगा, जो मानव जैन के अचानक बाहर निकलने से पैदा हुए खाली स्थान को भरेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब