लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने जिम्नी का निर्यात शुरू किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने भारत से अपनी कॉम्पैक्ट गाड़ी जिम्नी का निर्यात शुरू कर दिया है, और उसकी पितृ कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन भारत के एक वैश्विक निर्यात केंद्र बनाना चाहती है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि 184 वाहनों की पहली खेप मुंद्रा बंदरगाह से कोलंबिया और पेरू जैसे लैटिन अमेरिकी देशों के लिए रवाना हुई।

कंपनी ने बताया कि तीन दरवाजे सुजुकी जिम्नी को मध्य पूर्व और अफ्रीकी बाजारों में निर्यात किया जाएगा। साथ ही कंपनी की योजना इसे भारतीय बाजारों में पेश करने की भी है।

कंपनी ने कहा, ‘‘सुजुकी जिम्नी के लिए भारत को उत्पादन केंद्र बनाकर मारुति सुजुकी की वैश्विक विनिर्माण स्थिति का फायदा उठाना चाहती है। सुजुकी जापान की क्षमता के मुकाबले दुनिया भर में इस मॉडल की कहीं अधिक मांग है। भारतीय विनिर्माण इस वैश्विक मांग को पूरा किया जाएगा।’’

इस बारे में मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा कि जिम्नी का विनिर्माण मारुति सुजुकी के गुरुग्राम संयंत्र में किया जा रहा है और इसके साथ कंपनी के कुल निर्यात में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब