लाइव न्यूज़ :

Maruti Suzuki Invicto: पांच जुलाई को नया मॉडल ‘इनविक्टो’ पेश करने की योजना, मारुति सुजुकी इंडिया ने की घोषणा, जानें क्या है खासियत और कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2023 18:15 IST

Maruti Suzuki Invicto: एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी तीन कतारों वाली सीट से लैस एमपीवी/ एसयूवी खंड में अपने कदम मजबूती से बढ़ा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच जुलाई को अपना नया मॉडल ‘इनविक्टो’ पेश करने जा रही है। मारुति सुजुकी इनविक्टो के तौर पर बाजार में पेश करेगी।इनविक्टो के लिए 19 जून से बुकिंग शुरू करने की योजना है।

Maruti Suzuki Invicto: देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) प्रीमियम वाहन खंड में बड़ी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की योजना के तहत पांच जुलाई को अपना नया मॉडल ‘इनविक्टो’ पेश करने जा रही है।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी तीन कतारों वाली सीट से लैस एमपीवी/ एसयूवी खंड में अपने कदम मजबूती से बढ़ा रही है। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि तीन कतार वाली सीट से लैस प्रीमियम एमपीवी / एसयूवी के लिए एक बाजार है।

बाजार में ऐसे ग्राहक हैं जो ऐसा प्रीमियम वाहन तलाश कर रहे हैं जो या तो एमपीवी या एसयूवी हो या फिर दोनों की खूबियों से लैस हो।’’ उन्होंने कहा कि तीन कतार वाली सीट से लैस एसयूवी/ एमपीवी खंड में पिछले वित्त वर्ष में लगभग 2.58 लाख वाहन बिके थे जिनमें से करीब 1.25 लाख वाहनों की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक थी।

इस पहलू को ध्यान में रखते हुए एमएसआई अपने नए मॉडल इनविक्टो के साथ प्रीमियम खंड में पैर जमाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह खंड तेजी से उभर रहा है और बड़ा होता जा रहा है। कंपनी का नया मॉडल इनविक्टो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के साथ भागीदारी में विकसित हाइब्रिड मॉडल टोयोटा हाइक्रॉस पर आधारित होगा।

टोयोटा और सुजुकी के बीच वैश्विक साझेदारी के तहत यह मॉडल विकसित किया गया है। टीकेएम देश में पहले से ही इनोवा हाइक्रॉस मॉडल बेच रही है। इसी मॉडल को कुछ डिजाइन एवं अन्य बदलावों के साथ मारुति सुजुकी इनविक्टो के तौर पर बाजार में पेश करेगी।

श्रीवास्तव ने कहा कि इनविक्टो के लिए 19 जून से बुकिंग शुरू करने की योजना है। इसे पांच जुलाई को बाजार में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि एमएसआई 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले वाहन खंड में लगभग 60 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अगुवा है और अब ऊंची कीमत वाले वाहन खंड में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीMarutiMaruti Suzuki India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारभारतीय ग्राहक पर राज, 102.5 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई?, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने तोड़े रिकॉर्ड, मारुति सुजुकी का लाभ 8 प्रतिशत बढ़कर 3,349 करोड़ रुपये

कारोबारजीएसटी दरों में कटौती, वाहन कीमत में कमी?, त्योहार में झमाझम बिक रहे कार, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बंपर कमाई

कारोबारGST Rates List 2025: जीएसटी में कमी और पहले दिन रिकॉर्ड, 30000 वाहन की बिक्री, नवरात्र में और कमाई की उम्मीद

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?