लाइव न्यूज़ :

मारुति की एसयूवी बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, कई नए मॉडलों पर काम शुरू किया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) देश में तेजी से बढ़ रही एसयूवी श्रेणी में अपनी पकड़ को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने इस कड़ी में अपनी वर्तमान श्रृंखला का विस्तार के लिए नए मॉडलों पर काम शुरू भी कर दिया है।

मारुति सुजुकी की वर्तमान में हैचबैक वाहन श्रेणी में 66 प्रतिशत और कुल घरेलू यात्री वाहन श्रेणी में लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के पास एसयूवी श्रेणी में फिलहाल विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस मॉडल हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक (सीईओ) अधिकारी केनिची आयुकावा ने स्वीकार किया कि कोविड-19 के कारण नए वाहन पेश करने में समय लग रहा है, लेकिन कंपनी अब नए मॉडल पेश करने की प्रक्रिया में है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास कॉम्पैक्ट श्रेणी में पहले से विटारा ब्रेजा और एस-प्रेसो जैसे वाहन है। निश्‍चित रूप से हमारा वाहन पोर्टफोलियो कई अन्य मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) से पीछे है।’’

कंपनी के सीईओ ने कहा, ‘‘हम योजना बना रहे हैं और बाजार में पेश करने के लिए कुछ नए मॉडल विकसित करना शुरू कर चुके हैं। महामारी के कारण हमारा समय प्रभावित हुआ है लेकिन अब हम नए उत्पादों (एसयूवी) को बाजार में उतारने की प्रक्रिया में हैं।’’

देश में बिजली से चलने वाले वाहनों के बढ़ते चलन के बीच उन्होंने कहा कि कंपनी का ध्यान मुख्य रूप से पर्यावरण के अनुकूल पेट्रोल और सीएनजी वाले वाहन पेश करने पर है। कंपनी फिलहाल वास्तव में 'डीजल से चलने वाले वाहनों के बारे में चिंतित' नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग