लाइव न्यूज़ :

बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 453 अंक मजबूत; आईटी कंपनियों के शेयर चमके

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:00 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर स्थानीय शेयर बाजारोंमें भारी उतार चढ़ा भरे कारेाबार के बीच बीएसई 30 सेंसेक्स में मंगलवार शुरुआती गिरावट से उबर कर 453 अंक उछाल के साथ बंद हुआ। ब्रिटेन के कोरोना वायर के नए रूप के प्रकोप की खबरों से चिंतित बाजार शुरू में बिकवाली के बदाव में आ गयाथा।

यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी और बैंक शेयरों में मजबूत सुधार का बाजार पर अच्छा प्रभाव पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 452.73 अंक यानी 0.99 प्रतिशत मजबूत होकर 46,006.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 968 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.90 अंक यानी 1.03 प्रतिशत मजबूत होकर 13,466.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एचसीएल टेक रही। इसमें 5.09 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, पावरग्रिड, सन फार्मा, एल एंड टी और नेस्ले इंडिया में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, सेंसेक्स के केवल पांच शेयरों... कोटक बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, आरआईएल और इंडसइंड बैंक.... में 0.94 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

जर्मनी की दवा कंपनी बॉयो-एन-टेक के अनुसार उसे उम्मीद है कि उसका टीका नये कोराना वायरस स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावी होगा। इससे यूरोपीय बाजारों में अच्छी तेजी आयी जिसका सकारात्मक प्रभाव घरेलू बाजार पर पड़ा।

वायरस का नया किस्म हाल के सप्ताहों में मुख्य रूप से लंदन और इंग्लैंड के दक्षिणपूर्व हिस्से में दिखा है। इस वायरस के और आसानी से फैलने की आशंका है जिसको लेकर दुनिया भर में चिंता है।

हालांकि अबतक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि इससे और गंभीर बीमारी हो रही है। लेकिन यूरोप, भारत समेत कई देशों ने ब्रिटेन से यात्रा को लेकर पाबंदी लगायी है।

कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के 900 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज की मंजूरी से भी बाजार धारणा को बल मिला।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव के बीच दोपहर कारोबार में अप्रत्यशित तेजी आयी। यूरोपीय बाजारों में अच्छी शुरूआत का घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और सोमवार की बड़ी गिरावट से उबरा। आईटी और दवा कंपनियों के साथ अन्य क्षेत्रों के शेयरों में तेजी की अगुवाई में बाजार मजबूत हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कड़े लॉकडाउन और उसका आर्थिक पुनरूद्धार पर पड़ रहे असर को देखते हुए निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। हालांकि 2021 में आर्थिक गतिविधियों में कुल मिलाकर प्रगति को देखते हुए बााजार मध्यम से दीर्घावधि में मजबूत बना रह सकता है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सोल, हांगकांग और तोक्यो नुकसान में रहे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 1.67 प्रतिशत टूटकर 50.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ 73.84 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें