लाइव न्यूज़ :

मंडाविया ने दीनदयाल बंदरगाह ट्रस्ट अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली दो जून केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को दीनदयाल बंदरगाह ट्रस्ट अस्पताल में एक ऑक्सीजन संयंत्र समेत अग्निशमन प्रणाली का उद्घाटन किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार यह ऑक्सीजन संयंत्र 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा और विभाग के कर्मचारियों समेत आस-पास के लोगों के लिए लाभकारी होगा। यह संयंत्र प्रति घंटा 5 से 6 बार दबाव के साथ 20,000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकता है।

केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने सिर्फ 20 दिनों में ऑक्सीजन संयंत्र का काम पूरा करने के लिए पोर्ट की टीम और सभी सहयोगियों की सरहाना की।

बयान के अनुसार कोविड-19 महामारी के बीच दीनदयाल बंदरगाह ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने वाला पहला बंदरगाह है।

बंदरगाह कॉलोनी अस्पताल में एक आधुनिक अग्निशामक प्रणाली भी स्थापित की गई है। अस्पताल के वार्डों और कमरों में फायर अलार्म सिस्टम, धुएं का पता लगाने वाली प्रणाली, स्प्रिंकलर प्रणाली समेत आगे बुझाने वाले उपकरण भी स्थापित किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग