लाइव न्यूज़ :

मंडाविया ने फार्मा उद्योग से भारत को 'विनिर्माण केंद्र' बनाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत को निवेश के लिए सुरक्षित स्थान बताते हुए फार्मा उद्योग से देश को एक विनिर्माण केंद्र बनाने का आह्वान किया है।

मंडाविया ने 'फार्मा और मेडिकल उपकरण में अवसर और भागीदारी' पर बुधवार को आयोजित निवेशक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा फार्मा उद्योग के लिए किए जा रहे सुधारों और देश को दुनिया में सबसे अच्छा निवेश गंतव्य बनाने के प्रयासों के बारे में बात की।

उन्होंने डिजिटल माध्यम से आयोजित सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं निवेशकों को बताना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा है। आप भारत में आएं और यहां उद्योग स्थापित करें। भारत एक सुरक्षित निवेश वातावरण प्रदान करता है जैसा कि आप अपने देशों में पाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि सरकार देश में निवेश बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठा रही है और वैश्विक फार्मा उद्योग को इसका लाभ उठाना चाहिए। सरकार देश को 'फार्मा हब' बनाने पर विचार कर रही है और इसी कड़ी में वह देश में तीन थोक दवा पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब