लाइव न्यूज़ :

मामाअर्थ इस साल 200 लोगों को भर्ती करेगी, कमाई 500 करोड़ से अधिक हुई

By भाषा | Updated: February 21, 2021 11:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी मामाअर्थ ब्रांड नाम से पर्सनल केयर उत्पादों की बिक्री करने वाली होंसा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड (एचसीपीएल) ने कहा है कि इस साल 200 लोगों की भर्ती करेगी।

कंपनी ने बताया कि टियर-1 और टियर-2 शहरों में उसके उत्पादों की बिक्री में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है और ऑनलाइन कारोबार में तेजी से बढ़ा है।

एचसीपीएल ने बताया कि इस साल उसकी आय बढ़कर 500 करोड़ रुपये से अधिक हो गई और निकट भविष्य में इसके दोगुना होने का अनुमान है।

कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ वरुण अलघ ने बताया, "हम अभी 300 लोग हैं और इस साल के अंत तक हम 500 लोग होंगे। इनमें से 100 लोग ऑफलाइन खुदरा दल का हिस्सा होंगे, और शेष वृद्धि दल, डीटूसी दल, उपभोक्ता सेवा, विपणन दल और अन्य काम संभालेंगे।"

उन्होंने बताया कि कंपनी ने चार साल में 500 करोड़ रुपये के कारोबार को हासिल किया है और कंपनी ने अब 1,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब