लाइव न्यूज़ :

नए साल से महिंद्रा के यात्री, वाणिज्यिक वाहन महंगे होंगे

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगले महीने से अपने यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की समूची श्रृंखला की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने उत्पादन लागत में वृद्धि के मद्देनजर यह फैसला किया है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मंगलवार को बयान में कहा कि एक जनवरी से उसके यात्री और वाणिज्यिक वाहनों के दाम बढ़ जाएंगे।

मुंबई की कंपनी ने कहा कि जिंसों के दाम बढ़ने और अन्य विभिन्न उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा कि उसके विभिन्न मॉडलों के दाम कितने बढ़ेंगे, इसकी सूचना वह बाद में देगी।

महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो जैसे मॉडलों की बिक्री करती है। पिछले सप्ताह फोर्ड इंडिया ने एक जनवरी से अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी भिन्न-भिन्न होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब