लाइव न्यूज़ :

अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा के यात्री वाहनों की बिक्री 17 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:00 IST

Open in App

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने बुधवार को कहा कि अगस्त, 2021 में उसके घरेलू यात्री वाहनों वाहनों की बिक्री पिछले साल के समान महीने की तुलना में 17 प्रतिशत बढ़कर 15,973 इकाई हो गई। एमएंडएम ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अगस्त, 2020 में 13,651 वाहन बेचे थे। वाणिज्यिक वाहन खंड में कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 11,432 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 15,606 ऐसे वाहनों की बिक्री की थी। यह 27 प्रतिशत की गिरावट है। बीते माह कंपनी का निर्यात बढ़कर 3,180 इकाई हो गया, जबकि एक साल पहले समान महीने में यह 1,169 इकाई था। एमएंडएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ऑटोमोटिव खंड) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘थार, एक्सयूवी 300 और हमारे हाल ही में लाये गए बोलेरो नियो और बोलेरो पिक-अप श्रृंखला के साथ हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो में मांग मजबूत बनी हुई है। 3,180 वाहनों के साथ हमारा निर्यात 172 प्रतिशत बढ़ा है।“ उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर की आपूर्ति वाहन उद्योग के लिए एक वैश्विक मुद्दा बनी हुई है। कंपनी का ध्यान भी इस मुद्दे पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारजीएसटी दरों में कटौती, वाहन कीमत में कमी?, त्योहार में झमाझम बिक रहे कार, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बंपर कमाई

कारोबारकीमतों में 2.4 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा और टाटा के बाद हुंदै मोटर इंडिया ने दिया तोहफा, देखिए रेट लिस्ट

कारोबारकारों की कीमतों में 1.56 लाख तक की हुई कटौती, GST दर में बदलाव के बाद टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा तक, कार निर्माता कंपनियों ने जारी की कारों की नई कीमतें

कारोबारबोलेरो/नियो में 1.27, एक्सयूवी3एक्सओ में 1.56, थार में 1.35 लाख और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22 सितंबर से पहले दिया गिफ्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?