लाइव न्यूज़ :

आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा का 99 वर्ष की आयु में निधन, लगभग 5 दशकों तक संभाली महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप की कमान

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 12, 2023 11:51 IST

हिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।केशब महिंद्रा 1947 में अपने पिता की कंपनी में शामिल हुए।वह 1963 से 2012 तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष थे।

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। INSPACe के अध्यक्ष पवन के गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी पुष्टि की। केशब महिंद्रा 1947 में अपने पिता की कंपनी में शामिल हुए। वह 1963 से 2012 तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष थे। अपने रिटायरमेंट पर उन्होंने भतीजे आनंद महिंद्रा को अपना उत्तराधिकारी नामित किया।

पेंसिल्वेनिया के व्हार्टन विश्वविद्यालय के एक स्नातक महिंद्रा ने कंपनी को भारत में विलीज जीप के एक असेंबलर से एक विविध समूह में बदल दिया। 19 अरब डॉलर का महिंद्रा समूह न केवल अपने ट्रैक्टरों और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स के लिए जाना जाता है, बल्कि यह सॉफ्टवेयर सेवाओं, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट में भी मौजूद है। फोर्ब्स द्वारा जारी किए गए  2023 के अरबपतियों की लिस्ट में केशब महिंद्रा का नाम भी शामिल था।

उन्होंने भारत में नैतिक निगमों के निर्माण में भी योगदान दिया और कई प्रतिष्ठित संगठनों और समितियों का हिस्सा रहे। उन्हें सरकार द्वारा कंपनी कानून और MRTP पर सच्चर आयोग और उद्योग की केंद्रीय सलाहकार परिषद जैसी समितियों में काम करने के लिए नियुक्त किया गया था। 2004 से 2010 तक केशब महिंद्रा प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य थे।

टॅग्स :Mahindra & Mahindraमहिंद्राMahindra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारजीएसटी दरों में कटौती, वाहन कीमत में कमी?, त्योहार में झमाझम बिक रहे कार, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बंपर कमाई

कारोबारकीमतों में 2.4 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा और टाटा के बाद हुंदै मोटर इंडिया ने दिया तोहफा, देखिए रेट लिस्ट

कारोबारकारों की कीमतों में 1.56 लाख तक की हुई कटौती, GST दर में बदलाव के बाद टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा तक, कार निर्माता कंपनियों ने जारी की कारों की नई कीमतें

कारोबारबोलेरो/नियो में 1.27, एक्सयूवी3एक्सओ में 1.56, थार में 1.35 लाख और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22 सितंबर से पहले दिया गिफ्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?