लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स को भारतीय नौसेना का 1,349.95 करोड़ रुपये का ठेका मिला

By भाषा | Updated: August 27, 2021 23:26 IST

Open in App

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि समूह की कंपनी, महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड (एमडीएस) को भारत सरकार की ओर से भारतीय नौसेना के आधुनिक युद्धपोतों के लिए इंटेग्रेटिड एंटी-सबमैरीन वारफेयर डिफेंस सूट (आईएडीएस) का अनुबंध प्राप्त हुआ है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि भारतीय कंपनियों से खुली निविदा के माध्यम से रक्षा मंत्रालय (एमओडी) द्वारा प्रतिस्पर्धी बोली आमंत्रित की गई थी, जिसमें प्रणाली की क्षमता को साबित करने के लिए समुद्र में विस्तृत परीक्षणों के माध्यम से परखा गया था। महिंद्रा डिफेंस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के लिए 14 आईएडीएस सिस्टम की आपूर्ति करेगी। घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड के अध्यक्ष एसपी शुक्ला ने कहा, ‘‘यह पानी के नीचे पता लगाने और खतरों से सुरक्षा के लिए निजी क्षेत्र के साथ किया गया पहला बड़ा अनुबंध है। यह अनुबंध एक बार फिर आत्मानिर्भर भारत पहल की सफलता का प्रतीक है।’’ महिंद्रा डिफेंस ने कहा, ‘‘यह उन्नत प्रौद्योगिकी प्रणाली भारतीय नौसेना के लिए किसी भारतीय कंपनी द्वारा विकसित की जा रही अपनी तरह की पहली प्रणाली है।’’ यह एक बहुमुखी प्रणाली है जो छोटे, मध्यम और बड़े सभी प्रकार के युद्धपोतों से संचालन में सक्षम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम