लाइव न्यूज़ :

भोपालः दुनिया की सबसे बड़ी ग्राउंडवाटर रिचार्ज परियोजना पर काम करेंगे महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश?

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: March 1, 2025 17:56 IST

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. 

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत मीडिया ग्रुप के चेयरमैन विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात। बड़ी ग्राउंडवाटर रिचार्ज परियोजना का लाभ मध्य प्रदेश के दो और महाराष्ट्र के चार जिलों को मिलेगा.भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं.

भोपालःमध्य प्रदेश और महाराष्ट्र मिलकर तापी बेसिन मेगा रिचार्ज योजना पर काम करने वाले हैं. यह दुनिया की सबसे बड़ी ग्राउंड वाटर रिचार्ज योजना होगी. इसके लिए मार्च के अंत में दोनों राज्यों के सरकारों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकमत मीडिया ग्रुप के चेयरमैन विजय दर्डा और मैनेजिंग डायरेक्टर देवेंद्र दर्डा से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी ग्राउंडवाटर रिचार्ज परियोजना का लाभ मध्य प्रदेश के दो और महाराष्ट्र के चार जिलों को मिलेगा.

इससे इन क्षेत्रों में भूजल स्तर में वृद्धि होगी और बड़ी आबादी को फायदा होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस अंतर-राज्यीय संयुक्त परियोजना को लेकर कोई गतिरोध नहीं है. जल्द ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. 

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के नतीजे उत्साहजनक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि हाल ही में भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सिर्फ निवेश प्रस्तावों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि 100 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों को विशेष रूप से ट्रैक किया जाएगा. इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे निवेशकों के साथ लगातार संपर्क में रहें और ठोस परिणाम सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी कहा कि समिट से पहले क्षेत्रीय औद्योगिक कॉन्क्लेव आयोजित कर स्थानीय निवेश को प्रोत्साहित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं.

विदर्भ से सटे हिस्सों में औद्योगिक कॉरिडोर

लोकमत मीडिया ग्रुप के चेयरमैन विजय दर्डा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के घनिष्ठ संबंधों पर चर्चा की. उन्होंने सुझाव दिया कि मध्य प्रदेश और विदर्भ से सटे हिस्सों को मिलाकर नया औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जा सकता है. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ चर्चा कर इस प्रस्ताव पर अमल करने का भरोसा दिलाया.

जवाहरलाल दर्डा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री

लोकमत मीडिया ग्रुप के चेयरमैन विजय दर्डा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर के विक्टोरिया हॉस्पिटल में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी और लोकमत समूह के संस्थापक संपादक जवाहरलाल दर्डा की प्रतिमा के अनावरण पर सहमति व्यक्त की. जल्द ही मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस अवसर पर विजय दर्डा ने अपनी लिखित पुस्तकें भी मुख्यमंत्री को भेंट कीं.

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradeshभोपालदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम