लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के फल उत्पादकों ने पैकेजिंग, ग्रेडिंग के लिए जालना बंदरगाह के पास जमीन मांगी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 14:24 IST

Open in App

औरंगाबाद, 30 नवंबर महाराष्ट्र में अनार उत्पादकों के एक संगठन ने जालना जिले में निर्माणाधीन शुष्क बंदरगाह के पास अपने फलों की पैकेजिंग और ग्रेडिंग के लिए जमीन की मांग की है।

अखिल महाराष्ट्र दलिंब उत्पादक संशोधन संघ के सचिव डॉ सुयोग कुलकर्णी ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल ने हाल में लातूर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी विभिन्न मांगों को रखा था।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र देश में अनार का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है और यहां इसके लिए लगभग एक लाख हेक्टेयर भूमि का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जालना में शुष्क बंदरगाह के काम में देरी हुई है। यह बंदरगाह जालना और आसपास के क्षेत्रों के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे निर्यात की सुविधा मिलेगी। हमने मांग की है कि सरकार इस बंदरगाह परियोजना के पास दो एकड़ जमीन प्रदान करे, जिससे किसानों को अपनी उपज की पैकेजिंग और ग्रेडिंग में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने यह भी कहा कि बैक्टीरियल ब्लाइट रोग और मुरझाने से अनार का उत्पादन प्रभावित होता है। इसलिए किसानों को उनके नुकसान को कम करने के लिए ऐसे फसल रोगों के लिए बीमा सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम