लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश सरकार ने पन्ना में हीरा पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की : मुख्यमंत्री चौहान

By भाषा | Updated: September 25, 2021 14:01 IST

Open in App

भोपाल, 25 सितंबर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पन्ना जिले में हीरा काटने और पॉलिश के लिए एक पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चौहान ने यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पन्ना मध्यप्रदेश में है लेकिन हीरे की कटिंग, पॉलिशिंग का काम अन्य जगहों पर किया जाता है इसलिए हमने यहां डायमंड पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, भोपाल से 380 किलोमीटर दूर स्थित पन्ना जिले की खदानों में कुल 12 लाख कैरेट के हीरे होने का अनुमान है।

पन्ना जिले की खदानों से निकाले गए हीरों की बृहस्पतिवार को संपन्न हुई तीन दिन की नीलामी में 144.32 कैरेट वजन के 105 हीरे 1.87 करोड़ रुपये में बिके। इस नीलामी के दौरान 206.68 कैरेट वजन के कुल 155 हीरों को बिक्री के लिए रखा गया था।

जिला हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बुधवार को पत्रकारों को बताया था, ‘‘मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नीलामी के पहले दिन (मंगलवार) पन्ना में खनित 117.85 कैरेट वजन के 86 हीरे बेचे गए। इनकी बिक्री से 1.27 करोड़ रुपये की आय हुई।’’

उन्होंने बताया कि नीलामी में 12.08 कैरेट के का एक हीरा सबसे महंगा 42.40 लाख रुपये में बिका। इसे 3.51 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से बेचा गया।

हालांकि, इस महीने की शुरुआत में खनन से प्राप्त हुए 8.22 कैरेट के हीरे ने भारत के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों की नीलामी में प्रति कैरेट की उच्चतम कीमत हासिल की। 8.22 कैरेट का यह हीरा 4.51 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से 37.07 लाख रुपये में बिका।

चार श्रमिकों के एक समूह ने पन्ना जिले के हीरापुर तपरिया इलाके में पट्टे पर हासिल भूमि से 8.22 कैरेट का यह हीरा निकालकर 13 सितंबर को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा कराया था।

पटेल ने कहा कि इसके अलावा 6.47 कैरेट का एक अन्य हीरा 2.37 लाख रुपये प्रति कैरेट की दर से 15.36 लाख रुपये में बिका। वहीं 5.05 कैरेट का हीरा 11.66 लाख रुपये में बिका।

अधिकारी ने बताया कि कच्चे हीरों की नीलामी से होने वाली आय सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद उन खनिकों दी जाएगी जिन्होंने इन हीरों को खान से निकाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब