लाइव न्यूज़ :

LPG Gas Cylinder: फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, चार दिन में 50 रुपया हुआ महंगा, जानें कितना हुआ रेट

By अनुराग आनंद | Updated: March 1, 2021 18:08 IST

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर से 25 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपये हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपये हो गई है।एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत देशभर में 1 मार्च से लागू कर दी गई हैं।

नई दिल्ली: मार्च माह के पहले ही दिन आम आदमी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में सोमवार को फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। महज तीन दिन पहले कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन, एक बार फिर से कीमत बढ़ा दी गई है।

डीएनए इंडिया के मुताबिक, पिछले 4 दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कुल 50 रुपये की वृद्धि हुई है। सिलेंडर की कीमतों में हुए इस वृद्धि के साथ ही अब अब देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपये हो गई है। नई कीमतें 1 मार्च से लागू कर दी गई हैं।

25 फरवरी के तीन दिन बाद एक बार फिर से बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम-

कोरोना वायरस महामारी की वजह से आमलोगों के बजट पर असर पड़ा है और घर चलाने में परेशानी आ रही है। ऐसे में एलपीजी गैस की कीमत घटाने के बजाय सरकार लगातार बढ़ा रही है, जिससे लोग काफी परेशान में हैं।

अभी तीन दिन पहले ही 25 फरवरी को रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। फरवरी के महीने में यह तीसरी बढ़ोतरी थी। इससे पहले, 4 फरवरी और 14 फरवरी को कीमतों में वृद्धि की गई थी।

फरवरी से मार्च आते-आते आमलोगों के लिए घरेलू गैस की कीमतें आसमान छूने लगी-

पेट्रोल व डीजल की कीमत में हो रहे वृद्धि के बीच दिसंबर में भी एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में दो बार बढ़ोतरी की गई थी। 1 दिसंबर को इसकी दर 594 रुपये से बढ़ाकर 644 रुपये और फिर 15 दिसंबर को इसकी कीमत फिर से बढ़ाकर 694 रुपये कर दी गई। यानी एक महीने के भीतर 100 रुपये बढ़ा दी गई।

हालांकि, जनवरी में कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं। जनवरी में गैस-सब्सिडी वाले एलपीजी (14.2 KG) की कीमत 694 रुपये थी। लेकिन, फरवरी से मार्च आते-आते आमलोगों के लिए घरेलू गैस की कीमतें आसमान छूने लगी है।

ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमत

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं।  https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

टॅग्स :एलपीजी गैसदिल्लीकोरोना वायरसपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान