लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE Share Market Crash: भाजपा को ‘एग्टिट पोल’ की तुलना में कम सीट, शेयर बाजार धड़ाम, बाजार में हाहाकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2024 11:51 IST

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE Share Market Crash: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

Open in App
ठळक मुद्देपावर ग्रिड और एनटीपीसी में करीब 10-10 प्रतिशत की गिरे। एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शयरों को भी नुकसान हुआ।अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE Share Market Crash: लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा को ‘एग्टिट पोल’ की तुलना में कम सीट मिलने पर शुरुआती सौदों के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 3,311.87 अंक या 4.33 प्रतिशत गिरकर 73,156.91 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 1,102.55 अंक या 4.73 प्रतिशत फिसलकर 22,161.35 अंक पर रहा। कुछ समय बाद ही सेंसेक्स 4,131.44 अंक या 5.40 प्रतिशत गिरकर 72,337.34 अंक और निफ्टी 1,263.3 अंक या 5.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,000.60 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

जबकि पावर ग्रिड और एनटीपीसी में करीब 10-10 प्रतिशत की गिरे। लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शयरों को भी नुकसान हुआ। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पूर्वाह्न साढ़े 10 बज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 234 सीट पर आगे थी।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) 200 सीट पर आगे है। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.72 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,850.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स