लाइव न्यूज़ :

LinkedIn List: टीसीएस ने सबको पछाड़ा, पहले नंबर पर किया कब्जा, देखें टॉप लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2024 13:37 IST

LinkedIn List: सूची में वित्तीय सेवा क्षेत्र का दबदबा रहा, जिसकी नौ कंपनियों ने इसमें जगह बनाई। आठवीं बार यह सूची पेश की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देलिंक्डइन के डेटा के आधार पर तैयार किया गया। शीर्ष 25 बड़ी कंपनियों, 15 सर्वश्रेष्ठ मध्यम आकार की कंपनियों को सूचीबद्ध किया गया है। 25 में से 9 कंपनियों के साथ वित्तीय सेवाओं ने 2024 की सूची में अपना दबदबा कायम रखा।

LinkedIn List: भारत में काम करने वाली शीर्ष कंपनियों की लिंक्डइन की नवीनतम सूची में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पहले स्थान पर है। इसके बाद एक्सेंचर और कॉग्निजेंट क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पेशेवर नेटवर्किंग मंच लिंक्डइन ने मंगलवार को भारत के लिए 2024 शीर्ष कंपनियों की सूची जारी की। इसमें आईटी कंपनियों ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए हैं। सूची में वित्तीय सेवा क्षेत्र का दबदबा रहा, जिसकी नौ कंपनियों ने इसमें जगह बनाई। आठवीं बार यह सूची पेश की गई है। इसे लिंक्डइन के डेटा के आधार पर तैयार किया गया।

शीर्ष 25 बड़ी कंपनियों, 15 सर्वश्रेष्ठ मध्यम आकार की कंपनियों को सूचीबद्ध किया गया है। बड़ी कंपनियों (भारत में 500 से अधिक कर्मचारी वाली) में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने इस साल अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा, उसके बाद एक्सेंचर तथा कॉग्निजेंट का स्थान रहा। लिंक्डइन ने कहा कि पिछले साल के रुझान को जारी रखते हुए मैक्वेरी ग्रुप (चौथे स्थान), मॉर्गन स्टेनली (पांचवें) और जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी (छठे) सहित इस क्षेत्र की 25 में से 9 कंपनियों के साथ वित्तीय सेवाओं ने 2024 की सूची में अपना दबदबा कायम रखा।

सॉफ्टवेयर-ए-ए-सर्विस (सास) मंच लेंट्रा मध्यम आकार (250-500 कर्मचारी वाली) की शीर्ष कंपनियों की सूची में पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर भारतीय ऑनलाइन यात्रा मंच मेकमायट्रिप ने जगह बनाई। कंपनियों के लिए सबसे उपयुक्त स्थान में बेंगलुरु शीर्ष पर रहा, जहां ये शीर्ष कंपनियां स्थित हैं। इसके बाद हैदराबाद, मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे का स्थान रहा।

टॅग्स :Tata Consultancy ServicesTata Company
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबारनवरात्रि से दिवाली तक 30 दिन में 100000 से अधिक वाहन की बिक्री?, टाटा मोटर्स ने तोड़े रिकॉर्ड, 33 प्रतिशत अधिक

कारोबारTCS layoffs: 6,000 लोगों को नौकरी से निकाला, टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुदीप कुन्नुमल ने कहा- गलत आंकड़े मत पेश करो

कारोबारTata Group: टाटा ट्रस्ट्स सदस्यों के बीच मतभेद तेज?, दो खेमों में बंटा 156 साल पुराना ग्रुप, आखिर क्या है विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स