लाइव न्यूज़ :

बीते साल रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश 40 प्रतिशत घटकर 4.06 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: January 21, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश 2020 में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत घटकर 4.06 अरब डॉलर रह गया। नाइट फ्रैंक इंडिया ने यह जानकारी दी है। कोरोना वायरस महामारी के बीच रियल्टी क्षेत्र में पीई निवेश में गिरावट आई है।

इससे पिछले साल यानी 2019 में रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश 6.8 अरब डॉलर रहा था।

नाइट फ्रैंक ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘कैलेंडर वर्ष 2020 में देश में कुल 3,814.9 करोड़ डॉलर का पीई निवेश आया है। इसमें रियल एस्टेट क्षेत्र का हिस्सा 11 प्रतिशत रहा है। रियल एस्टेट क्षेत्र में 21 सौदों में 406.8 करोड़ डॉलर का पीई निवेश आया है।

आंकड़ों के अनुसार कार्यालय संपत्तियों में निवेश घटकर 250.9 करोड़ डॉलर रह गया, जो 2019 में 325.8 करोड़ डॉलर था।

खुदरा रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश 92.2 करोड़ डॉलर से घटकर 22 करोड़ डॉलर रह गया। इसी तरह भंडार गृह क्षेत्र में पीई निवेश 189.5 करोड़ डॉलर से घटकर 97.1 करोड़ डॉलर रह गया।

आवासीय रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश का प्रवाह 2020 में घटकर 36.8 करोड़ डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 71.7 करोड़ डॉलर था।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘कुल पीई निवेश घटने के बावजूद किराया देने वाली कार्यालय संपत्तियों के प्रति निवेशकों का आकर्षण बना हुआ है। हमारा मानना है कि महामारी से निपटने को लेकर स्थिति और साफ होने और संरचनात्मक बदलावों से 2021 में सौदों में बढ़ोतरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग