लाइव न्यूज़ :

उद्योगपतियों को सुरक्षा-सुविधा के चलते प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश: योगी

By भाषा | Updated: December 4, 2020 22:42 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), चार दिसंबर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उद्योगपतियों को दी जा रही सुविधाओं तथा सुरक्षा के वातावरण से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है। सद्प्रयासों से विकास की प्रक्रिया को गति मिली है और कोरोना कालखण्ड में तकनीक

से जुड़कर औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाया गया है।

शुक्रवार को गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के औद्योगिक सेक्टर में चैम्बर आफ इंडस्ट्रीज़ के नव निर्मित उद्योग भवन के लोकार्पण के अवसर पर योगी ने कहा कि परंपरागत उद्योग एक बड़े निवेश का आधार है और इसे विकसित करने के लिए नीति बनाई गयी है।

उन्‍होंने कहा कि ‘एक जनपद- एक उत्पाद‘ योजना को बढ़ावा दिया गया है और गोरखपुर में इस योजना के तहत टेराकोटा को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुम्हारों को अपने हस्तशिल्प विकसित करने हेतु अप्रैल से जून तक तालाबों से निःशुल्क मिट्टी निकालने की अनुमति दी गयी, जो उनके लिए काफी उपयोगी सिद्ध हुई। परिणामस्वरूप कारीगरों ने मिट्टी के बर्तन व्यापक तौर पर तैयार किए। उन्होंने गीडा परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

योगी ने कहा कि गोरखपुर में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। उद्यमियों की समस्याओं का समय-सीमा के अन्दर निस्तारण किया जाए और बैंकर्स को उद्योगों के साथ जोड़ने तथा व्यापार की सुगमता को बनाए रखने के दृष्टिगत नियमों में सरलीकरण के साथ शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता बल्कि सफलता हेतु परिश्रम, लगन एवं सकारात्मक सोच होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वास्तविक कार्यों को समयबद्ध ढंग से किया जाए और निवेश को आसान बनाने के लिए शासन की नीतियों के अनुरूप कार्य किया होना चाहिये।

उन्‍होंने कहा कि चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसका मुकाबला करना चाहिए और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक भूमिका के साथ आगे आना होगा।

गोरखपुर के मंडलायुक्‍त जयंत नार्लीकर ने कहा कि गोरखपुर के भीटी रावत में औद्योगिक विकास के लिए 300 एकड़ जमीन प्रस्तावित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब