लाइव न्यूज़ :

अखिल भारतीय सर्वे के लिए श्रम ब्यूरो ने बीईसीआईएल से करार किया

By भाषा | Updated: March 19, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च श्रम ब्यूरो ने ब्रॉंडकास्ट इंजीनियिरंग कंसल्टेंट्स ऑफ इंडिया लि. (बीईसीआईएल) के साथ सेवा स्तर का करार किया है। यह करार अखिल भारतीय सर्वे (प्रवासी मजदूर सहित) को तकनीकी और श्रमबल समर्थन उपलब्ध कराने के लिए है।

श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इस करार पर दस्तखत आईटी-आधारित सर्वे के क्षेत्र में एक नए दौर की शुरुआत है। श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का एक संबद्ध कार्यालय है।

ब्यूरो द्वारा किए जाने वाले सर्वे का बीईसीआईएल द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रौद्योगिकी से एकीकरण किया जाएगा। इससे सर्वे को पूरा करने के समय में कम से कम 30 से 40 प्रतिशत की बचत होगी।

मंत्रालय ने फैसला किया है कि नयी श्रेणी ‘निश्चित अवधि का रोजगार’ (एफटीई) के क्रियान्वयन के लिए आईटी भागीदार द्वारा इन सर्वे के समर्थन के लिए जोड़े गए श्रमबल को निश्चित अवधि के रोजगार की पेशकश की जाएगी।

निश्चित अवधि का रोजगार हालिया श्रम संहिता एक ऐतिहासिक प्रावधान है। इसके तहत निश्चित अवधि के रोजगार वाले श्रमिकों को भी स्थायी श्रमिकों के समान दर्जा दिया जाएगा और उन्हें विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे।

श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा, ‘‘ये सर्वे काफी उपयोगी होंगे और सरकार को प्रवासी श्रमिकों तथा संगठित और असंगठित क्षेत्र में रोजगार की स्थिति के बारे में आंकड़े उपलब्ध कराने की दृष्टि से पासा पलटने वाले होंगे।’’

श्रम सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा, ‘‘किसी भी डाटाबेस की उपयोगिता उसकी शुद्धता और सामयिकता पर निर्भर करती है। मुझे भरोसा है कि प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से ब्यूरो सर्वे से प्राप्त आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित कर पाएगा, बल्कि इनकी सामयिकता भी बढ़ेगी।’’

बीईसीआईएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जॉर्ज कुरुविला ने कहा कि उनका संगठन उन्हें मिले सभी सर्वे को समय पर बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का प्रयास करेगा।

श्रम ब्यूरो के महानिदेशक डी पी एस नेगी ने कहा कि यह पहली बार है जबकि किसी संगठन द्वारा इस तरह आईटी-आधारित सर्वे इतने व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब