लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट: ओडिशा में स्वास्थ्य ढांचे के निर्माण में मदद कर रही है नाल्को

By भाषा | Updated: May 14, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई सरकार के स्वामित्व वाली नेशनल ऐल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) ने कहा है कि वह ओडिशा के कोरापुट में शहीद लक्ष्मण नाइक मेडिकल कॉलेज में 70 बिस्तरों वाले एक कोविड केंद्र के लिए मदद कर रही है।

सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम ने एक बयान में यह भी कहा कि वह ओडिशा के अंगुल में स्थित ईएसआई अस्पताल में 66 बिस्तरों वाले कोविड स्वास्थ्य सेवा केंद्र के पूरे परिचालन और प्रबंधन का खर्च वहन कर मदद कर रही है।

कंपनी ने कहा कि वह कोविड-19 के बढ़ते मामलों और लोगों की पीड़ा को देखकर काफी चिंतित है।

बयान में कहा गया, "कोविड महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए नाल्को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े होने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।"

कंपनी ने इसके अलावा ऑक्सीजन इकाइयों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए ओडिशा सरकार को डीजल जेनरेटर सेट उपलब्ध कराकर ऑक्सीजन की आपूर्ति को मजबूत करने की भी हामी भरी है।

नाल्को के सीएमडी श्रीधर पात्र ने कहा, "एक जिम्मेदार कॉरपोरेट नागरिक होने के नाते नाल्को मुश्किल समय में हमेशा ओडिशा के लोगों के साथ खड़ी रही है और हम अब महामारी से पैदा हुई विपदा को हरसंभव तरीके से कम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब