लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कई राज्यों में फैली दूसरी लहर, मध्य प्रदेश, पंजाब टीकाकरण में पीछे

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:32 IST

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में सोमवार को बताया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर कई राज्यों में फैल चुकी है, जबकि मध्य प्रदेश तथा पंजाब जैसे राज्य टीकाकरण में काफी पीछे हैं।

क्रिसिल की शोध शाखा की एक रिपोर्ट में कहा गया कि 11 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में सामने आए नए मामलों में 66 प्रतिशत शीर्ष छह राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात, से हैं, जबकि इससे पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 75 प्रतिशत था। यानी संक्रमण इन राज्यों के अलावा दूसरी जगह तेजी से फैल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘फैलाव दर्शाता है कि अधिक से अधिक राज्य अब दूसरी लहर की चपेट में आने लगे हैं।’’

क्रिसिल ने आगे कहा कि संक्रमण बढ़ने की एक वजग बढ़ी हुई जांच हो सकती है, लेकिन दूसरी वजह संक्रमण की उच्च दर भी है, जो अब 10.6 प्रतिशत है, जबकि सितंबर 2020 में यह आंकड़ा 6.4 प्रतिशत था।

रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात और छत्तीसगढ़ ने 11 अप्रैल तक प्रति दस लाख लोगों के मुकाबले अपेक्षाकृत अधिक लोगों को टीका लगाया है, जबकि पंजाब और मध्य प्रदेश इसमें पिछड़ रहे हैं।

इस बीच, विदेशी ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज ने कहा कि यदि महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दो महीने तक आवाजाही संबंधी प्रतिबंध और सप्ताहांत में लॉकडाउन जारी रहा, तो इससे वास्तविक जीडीपी में 0.2 प्रतिशत तक कमी आ सकती है।

हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ने जीडीपी वृद्धि के अनुमान को 11 प्रतिशत पर बनाए रखना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान