लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: सार्वजनिक संस्थान, निजी क्षेत्र मिलकर कर सकते हैं विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की मदद

By भाषा | Updated: December 12, 2020 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला ने शनिवार को कहा कि सार्वजनिक संस्थान और निजी क्षेत्र मिलकर विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से उबारने और उन्हें वृद्धि के रास्ते पर वापस लाने में मदद कर सकते हैं।

उन्होंने सरकार, निजी क्षेत्र और नागरिक समाज के बीच ‘‘सामाजिक संपर्क’’ की जरूरत पर भी जोर दिया, ताकि बदलावों को समायोजित करने के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण किया जा सके।

नडेला ने कहा, ‘‘भारतीय सिविल सेवक के बेटे के रूप में हुई परवरिश के चलते मेरा मानना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों की संस्थागत ताकत बहुत महत्वपूर्ण है... हम सार्वजनिक क्षेत्र को कार्यकुशलता के मोर्चे पर कैसे खड़ा कर सकते हैं, खासतौर से प्रौद्योगिकी के उपयोग में।’’

उन्होंने फिक्की के वार्षिक अधिवेशन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस मोर्चे पर भारत में कुछ काम हो रहा है, चाहें वह आईडी प्रणाली हो या बैंकिंग एपीआई या भुगतान एपीआई। इस तरह यह काफी ज्ञानवर्धक है।’’

उन्होंने कहा कि उनकी राय में यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि सार्वजनिक क्षेत्र को आधुनिकीकरण के लिए मदद मिले। उन्होने कहा कि निजी-सरकारी भागीदारी से परिवर्तन को अपनाने में मदद मिल रही है और यह काफी महत्वपूर्ण है।विकासशील देशा के लिए महामारी से उबरने का यह एक तरीका है।

लेकिन यदि तेजी से वृद्धि करनी है तो अगले दस वर्ष में सावर्जनिक संस्थाओं और निजी क्षेत्र-दोनों को तेजी से प्रगति करने में समर्थ करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग