लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से विद्युत क्षेत्र के करीब एक हजार कर्मचारियों की मौत: संगठन

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने कहा कि कोविड-19 से विद्युत क्षेत्र के करीब 15,000 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं और करीब 1,000 कर्माचारियों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में विद्युत क्षेत्र के कुल 7,100 कर्मचारियों को कोविड-19 का संक्रमण हुआ है और करीब 210 की मौत हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में यह संख्या क्रमश: 4,000 और 140 है।

संगठन के प्रवक्ता वी के गुप्ता ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "देश में कोविड-19 मामलों के अभूतपूर्व रूप से बढ़ने के साथ विद्युत क्षेत्र में काम करने वाले करीब 1,000 कर्मचारियों की इस बीमारी से मौत हुई है जबकि 15,000 से ज्यादा कर्मचारियों को बीमारी का संक्रमण हुआ है।"

बयान के अनुसार मृतकों की सूची में कम से कम तीन मुख्य अभियंता (उत्तर प्रदेश के दो एवं हरियाणा के एक) और उत्तर प्रदेश के नौ अधीक्षण अभियंताओं सहित दो दर्जन से ज्यादा अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।

इसमें कहा गया कि हरियाणा में 20 कर्मचारियों की मौत हुई है और 900 कर्मचारियों को संक्रमण हुआ है। पंजाब में यह संख्या क्रमश: 20 और 700 है।

एआईपीईएफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय विद्युत मंत्री आर के सिंह को पत्र लिखकर सभी राज्यों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि वे प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कर्मचारियों के लिए टीकाकरण शिविर लगाएं और उन्हें अग्रिम पंक्ति के कर्मी माना जाए।

एआईपीएफ ने राज्य सरकारों से इसे लेकर सीधी अपील भी की है।

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार एनटीपीसी और पावर ग्रिड जैसे विद्युत क्षेत्र के सार्वजनिक उद्यम पहले ही अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर शुरू कर चुके हैं।

संगठन ने कोविड-19 से मरने वाले हर कर्मचारी के परिवार के लिए 50 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की भी मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग