लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रभाव: एचएमएसआई के कारखानों में एक मई से अस्थाई तौर पर उत्पादन होगा बंद

By भाषा | Updated: April 29, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल हौंडा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एक मई से देशभर में स्थित अपने चार विनिर्माण संयंत्रों को 15 दिन के लिये अस्थाई तौर पर बंद करेगी। देश में कोविड- 19 की दूसरी लहर के चलते जारी गंभीर स्थिति और उसके बाद विभिन्न शहरों में लगाये जा रहे लॉकडाउन को देखते हुये यह कदम उठाया जा रहा है।

दुपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी ने कहा कि वह एक से 15 मई के दौरान उत्पादन में लगाई जाने वाली रोक का इस्तेमाल अपने संयंत्रों के सालाना रखरखाव गतिविधियों के लिये करेगी।

एचएमएसआई ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘कोविड- 19 की बदलती परिस्थिति और बाजार में आने वाले सुधार को देखते हुये कंपनी आने वाले महीनों में अपनी उत्पादन योजनाओं की समीक्षा करेगी।’’

कंपनी ने कहा कि इस दौरान हौंडा के सभी कार्यालय सहयोगी व्यवसाय की निरंतरता बनाये रखने के लिये घर से काम करते रहेंगे। वह कंपनी के व्यवसायिक सहयोगियों और ग्राहकों को हर संभव सहायता देने के लिये काम करते रहेंगे।

दुपहिया कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसके विनिर्माण संयंत्रों में केवल जरूरी स्टाफ ही काम करेगा। एचएमएसआई के हरियाणा के मानेसर, राजस्थान में तापुकारा, कर्नाटक के नरसापुरा और गुंजरात के विठलपुर में कारखाने हैं। इन सभी कारखानों की 64 लाख दुपहिया वाहन सालाना तैयार करने की क्षमता है।

इससे पहले मारुति सुजूकी इंडिया ने भी हरियाणा स्थित अपने दो संयंत्रों को रखरखाव के लिये समय से पहले बंद करने की घोषणा की। एमजी मोटर इंडिया ने भी गुजरात के हलोल स्थिति विनिर्माण संयंत्र को भी कोविद-19 से बचने के लिये सात दिन के लिये बंद करने की घोषणा की है।

हीरो मोटो कार्प, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी अपने विभिन्न कारखानों को अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब