लाइव न्यूज़ :

कोटक महिंद्रा बैंक की इकाई ने टीवीएस परिवार के लॉजिस्टिक्स कारोबार में 1,000 करोड़ रु का निवेश किया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:12 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर कोटक महिंद्रा बैंक की एक इकाई ने सोमवार को टीवीएस परिवार द्वारा प्रवर्तित थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स (3पीएल) कारोबार में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

कोटक स्पेशल सिचुएशन फंड (केएसएसएफ) ने टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस (एससीएस) में 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के माध्यम से टीवीएस राजम रबर्स प्राइवेट लिमिटेड को 800 करोड़ रुपये का वित्त प्रदान किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ऋण से टीवीएस एससीएस के प्रवर्तक आर दिनेश को टीवीएस एससीएस में कनाडा के पेंशन फंड सीडीपीक्यू की हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिलेगी।

इसमें कहा गया, "निवेश से टीवीएस परिवार को टीवीएस एससीएस में अपनी हिस्सेदारी को मजबूत करने में मदद मिलेगी।"

केएसएसएफ की मूल कंपनी कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक एस श्रीनिवासन ने कहा कि कंपनी को इस सहयोग को लेकर खुशी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब