लाइव न्यूज़ :

बेहद आलीशान है मुकेश अंबानी का 300 एकड़ में बना लंदन वाला घर, जानें खासियत

By रुस्तम राणा | Updated: November 5, 2021 16:46 IST

इस दिवाली का मुकेश अंबानी ने अपनी फैमिली के साथ अपने नए घर लंदन में मनाई है। हालांकि लंदन स्थित अंबानी का नया घर बनकर तैयार हो गया है। घर एंटीलिया से अलग है।

Open in App
ठळक मुद्देलंदन में 300 एकड़ ज़मीन पर होगा अंबानी का घरउनकी नई प्रॉपर्टी में है गोल्फ कोर्स और लग्जरी होटल

दुनिया के अमीर इंसानों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी लंदन में अपने आलीशान घर में शिफ्ट होंगे। मिड-डे की एक खबर के मुताबिक अंबानी ने लंदन में 300 एकड़ की प्रॉपर्टी 592 करोड़ रुपये में खरीदी है। सूत्रों के मुताबिक अंबानी की प्रॉपर्टी लंदन के बकिंघमशायर में स्टोक पार्क स्थित कंट्री क्लब है। खबर के मुताबिक अंबानी फैमिली मुंबई और लंदन में दोनों जगह बारी-बारी से रहेंगे। खबर तो यहां तक भी है कि इस दिवाली का मुकेश अंबानी ने अपनी फैमिली के साथ अपने नए घर लंदन में मनाई है। हालांकि लंदन स्थित अंबानी का नया घर बनकर तैयार हो गया है। घर एंटीलिया की तरह बेहद आलीशान होगा। आइए जानते अंबानी के नए घर की खास बातें - 

नए घर में हैं 49 कमरे

अंबानी के नए आलीशान घर में 49 कमरे हैं। इस घर में एक भव्य मंदिर होगा, जिसके लिए दो पुजारी मुंबई से ले जाए जाएंगे। यह मंदिर ठीक वैसा ही होगा जैसा उनके मुंबई के आवास में बना हुआ है। मंदिर में राजस्थान के मार्बल से बनी भगवान गणेश, राधा-कृष्ण और हनुमान जी की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। 

घर में होगा प्राइवेट हॉस्पिटल

खबर के मुताबिक अंबानी के नए घर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल बनेगा, जिसके लिए अंबानी फैमिली लंदन के ही डॉक्टर की टीम को हायर करेगी। एक तरह से यह मिनी हॉस्पिटल होगा जिसके लिए ब्रिटिश डॉक्टरों को स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स और अन्य स्वास्थ्य से जुड़े प्रोटोकॉल के बाद भर्ती किया जाएगा। 

इस प्रॉपर्टी में है लग्जरी होटल, गोल्फ कोर्स

इस प्रॉपर्टी को अंबानी ने अप्रैल में खरीदा था। ब्रिटिश प्रेस के मुताबिक यह अंबानी की नई प्रॉपर्टी 1908 तक निजी प्रॉपर्टी हुआ करती थी। फिर बाद में इसे कंट्री क्लब के रूप में बदल दिया गया। बहरहाल इस प्रॉपर्टी में एक लग्जरी होटल और गोल्फ कोर्स भी है। यहां जेम्स बॉन्ड मूवी का फिल्मांक भी हो चुका है। 

एंटीलिया से अलग है नया घर

मिड-डे ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अंबानी परिवार अगले साल अप्रैल से अपने नए घर में शिफ्ट हो सकता है, जिसके लिए तेजी से तैयारिया की जा रही हैं।  महामारी में लॉकडाउन के दौरान इस परिवार को दूसरे घर की जरूरत महसूस हुई थी। जहां खुला हुआ वातावरण हो। भले ही एंटीलिया में अत्याधुनिक सुविधाएं थी लेकिन वहां ओपन स्पेस की कमी थी।

टॅग्स :मुकेश अंबानीनीता अंबानीमुंबईLondon
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?