लाइव न्यूज़ :

किसानप्रो ने किसानों को पश्चिम एशिया में उपज बेचने में मदद के लिए बराकत वेजिटेबल्स से करार किया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर झारखंड स्थित कृषि-प्रौद्योगिकी कंपनी किसानप्रो ने बुधवार को कहा कि उसने दुबई स्थित बराकत वेजिटेबल्स एंड फ्रूट कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य स्थानीय किसानों को पश्चिम एशिया के देशों में अपनी उपज का विपणन करने में मदद करना है।

संस्था के सह-संस्थापक और सीईओ रवींद्र दासौंधी ने कहा कि किसानप्रो झारखंड में 20,000 से अधिक किसानों को फसल के संबंध में परामर्श सेवा प्रदान करती है तथा रांची, हजारीबाग और बोकारो जिलों में लगभग 5,000 किसानों को लागत सामग्रियां और विपणन सेवाएं भी प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने कई संस्थागत खरीदारों और आयातकों के साथ करार किया है ताकि किसानों को उनकी कृषि उपज का विपणन करने में मदद मिल सके। कंपनी इस तरह के और अधिक गठजोड़ करने की योजना बना रही है।

किसानप्रो ने अपने कृषि उत्पादों के लिए पश्चिम एशिया तक बाजार पहुंच की सुविधा के लिए बराकत वेजिटेबल्स एंड फ्रूट कंपनी, दुबई, यूएई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बराकत वेजिटेबल्स 30 से अधिक देशों से ताजा उपज का आयात करती है, लेकिन इस आयात में भारत से आयात का हिस्सा केवल चार प्रतिशत है।

यह स्टार्ट-अप कंपनी, किसानों को मांग-आधारित फसल योजना बनाने और अधिक कमाई के लिए व्यावसायिक फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब