लाइव न्यूज़ :

खट्टर ने खरीफ सीजन के लिए समीक्षा बैठक की , खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: July 26, 2021 23:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को 2021-22 के खरीफ सीजन की योजना बनाने के लिए एक समीक्षा बैठक की और संबंधित अधिकारियों को खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि बिना किसी दिक्कत के खरीद सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा केंद्रों की संख्या बढ़ाने के साथ ही समय पर मजदूरों की उपलब्धता की व्यवस्था, अनाज मंडियों में पर्याप्त संख्या में तौल तराजू, बोरियां, सिलाई मशीन भी उपलब्धता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने खट्टर को जानकारी दी कि 2020-21 के खरीफ सीजन की खातिर धान के लिए करीब 198, मूंग के लिए 23, मक्का के लिए 19 और मूंगफली के लिए सात मंडियां स्थापित की गयी हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री को बताया गया कि 2020-21 के खरीफ खरीद सत्र के दौरान लगभग 5.65 करोड़ टन धान की खरीद की गयी, जबकि 109.9 करोड़ टन मूंग, 401.6 करोड़ टन मक्का और 65.03 करोड़ टन मूंगफली की खरीद की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब